मिर्जापुर के लालगंज में बेखौफ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था के लिए चुनौती खड़ी कर दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में पहले दरवाजा खुलता है और एक बदमाश मुंह को ढंककर प्रवेश करता है इसके हाथ में तमंचा है और ये पेट्रोल पंप मैनेजर को पिस्टल दिखाता है धमकाता है इसी बीच दूसरा बदमाश साथी भी प्रवेश करता है उसने भी मुंह को बांध रखा है और धमकी भरे अंदाज में भीतर बैठे दूसरे व्यक्ति को धमकाता दिखता है। कुछ देर बाद दराज खुलता है और दोनों फरार हो जाते हैं।