फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में गरजा बुलडोजर, सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को तोड़ डाला

प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका तथा लोक निर्माण विभाग की तरफ से गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को संकटमोचन मंदिर से लेकर घंटाघर त्रिमुहानी तक सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवा दिया गया। उधर, कुछ दुकानदार अभियान समाप्त होने के बाद पटरियों पर फिर से कब्जा कर ले रहे हैं। संकटमोचन मंदिर से शाम को अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। नालियों पर रखे पत्थर को भी तोड़कर हटाया गया। बुलडोजर से सीढि़यों को ध्वस्त करा दिया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को सड़क की जमीन से कब्जा हटाने के लिए कहा जा रहा था। साथ ही चेतावनी दी जा रही थी कि खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पालिका प्रशासन उसे हटवा देगा। उधर, कई दुकानदार खुद अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। उन्हें यह भय था कि नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा तो उसका खर्च भी देना पड़ेगा। जो लोग खुद अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे, उनके अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझाया और अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी भी दी। विरोध कर रहे लोगों को अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी काम में बाधा पैदा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, बुधवार को जिन स्थानों पर अवैध कब्जा हटाया गया था, वहां कुछ दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। यह अतिक्रमण कचहरी से लेकर संकटमोचन मार्ग तक है। इससे पहले एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने पथरहिया से बथुआ तक नापी कराई। इस दौरान विभागीय अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें