फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी की जयंती, सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद किया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती बृहस्पतिवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नेताजी को पुष्प अर्पित कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। परसिया के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में आयोजित जयंती समारोह में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुबे ने छात्रों को नेता जी पराक्रम और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने नेताजी के आदर्शों पर चलते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता शेष नारायण मालवीय, अभिषेक मिश्र, जय प्रकाश सिंह, सिद्धार्थ मणि विक्रम, निखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें