विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़ मीरजापुर की ओर से नगर में रक्तदान जन-जागरूकता रैली निकाली गई। ब्रह्माकुमारीज़ प्रभारी बीके बिंदु दीदी के नेतृत्व में निकली रैली का शुभारंभ डंकीनगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज़ उप-सेवा केंद्र से हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।