मिर्जापुर के जिला विज्ञान क्लब में खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को खाद्य पदार्थ से संबंधी सुरक्षा की जानकारी दी गई। आपको बता दें कि मिलावट इन दिनों एक बड़ा विषय बनकर सामने आई है। ऐसे में छात्रों को जानकारी देने के साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है कि मिलावटखोरी के खाद्य पदार्थों से कैसे बचें।