फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वज शिष्टाचार के साथ ही चिह्नों के आधार पर स्थान की खोज की दी जानकारी, VIDEO

भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को स्काउट व गाइडों को प्रशिक्षकों ने ध्वज शिष्टाचार के साथ ही चिह्नों के आधार पर स्थान की खोज की जानकारी दी। देवपुरवा स्थित राजस्थान इंटर कॉलेज में हो रहे इस कार्यक्रम का दूसरे दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षक मनोज कुमार नीलम और साधना गुप्ता ने प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, सेल्यूटिंग, बांया हाथ मिलाना, स्काउट के इतिहास के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रसून पुजारी, आलोक, रघुराज सिंह, रमाशंकर, सीएच सतीश, उत्तम कौशिक, रितु सिंह, प्रज्ञा सिंह सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण का समापन 23 अगस्त को होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें