मझवां विधान सभा के उपचुनाव को लेकर मिर्जापुर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा और ये 25 अक्टूबर तक चलेगा। कहा 30 अक्टूबर को नाम वापसी की तारीख है। मतदान 13 नवंबर को होगा इसके साथ मतगणना 23 नवंबर को होगी। 399259 मतदाता हैं। नामांकन से लेकर मतगणना तक सुरक्षा के साथ व्यवस्था के सभी बिंदुओं का पालन किया जा चुका है।