फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में 1500 मीटर दौड़, नीलेश ने हासिल किया प्रथम स्थान, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Dec 2024 10:41 PM IST

मिर्जापुर के भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय खेल समारोह हुआ। पहले दिन दौड़ सहित अन्य स्पर्धाएं हुईं। 1500 मीटर के फाइनल में नीलेश ने प्रथम स्थान, श्रवण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 100 मीटर और 200 मीटर की छात्र-छात्राओं की हीट प्रतियोगिता हुई। इसका फाइनल आज होगा। इसके साथ ही गोला फेंक में आशीष कुमार पटेल ने प्रथम, नितिन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में चंदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर फाइनल छात्र में चंद्रभूषण चौहान विजयी रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.बीना देवी सिंह और संयोजन जयप्रकाश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य केबी पीजी कॉलेज प्रो. अशोक कुमार सिंह ने सभी को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी अपनाने की सलाह दी। कार्यकम में कमला आर्य कन्या कॉलेज की प्राचार्य डॉ रितु सिंह भी उपस्थित रही। पहले दिन क्रीड़ा समिति के संयोजक और संयोजक मंडल के सदस्य प्रो. सुशील त्रिपाठी, डा. ऋषभ कुमार, वशीम अकरम अंसारी, डॉ राममोहन अस्थाना ने संयोजन किया। पहले दिवस के कार्यक्रम में प्रो राजमोहन शर्मा, डा राजेश पांडेय, प्रो आत्रेय आद्या, प्रो वंदना मिश्रा, डा अमित कुमार सिंह, डा आशुतोष कुमार तिवारी, डा अखिलेश मिश्रा, डा. ध्रुव जी पाण्डेय, बृजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें