अपनेपन का एहसास दिलाकर सेमरा गांव में शिक्षक के घर में घुसे बदमाश ने शुक्रवार की सुबह अकेली महिला के दूर का रिश्तेदार होना बताया। नाश्ते के इंतजाम में जुटी महिला की मौका मिलते ही मुंह दबाकर बर्बरता के साथ जमकर पिटाई की। महिला के अंगों में नमक भर दिया। दर्द से कराहते महिला अचेत हो गई। तो अलमारी में रखा हुआ नगदी गहना और कीमती सामान लेकर बाहर से दरवाजे की कुंडी में ताला लगाकर फरार हो गया। इमलिया चट्टी क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी तेजबली गाजीपुर बियाहुर में प्राइमरी विद्यालय के शिक्षक हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे उनके विद्यालय जाने के बाद पत्नी गीता देवी (50) घर में अकेली थी। इसी दौरान बाइक लेकर घर पहुंचे बदमाश ने रिश्तेदार बताया। नाश्ते पानी के इंतजाम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई तो बदमाश ने महिला पर हमला कर दिया। बालों से घसीट कर उसकी बर्बरता के साथ पिटाई की । शरीर के जख्मों व नाजुक अंगों पर नमक भर दिया। स्थानीय लोग महिला को अस्पताल ले गए जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। मंत्री आशीष पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।