मिर्जापुर के नारघाट स्थित श्याम उत्सव वाटिका में विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, राबिन हुड आर्मी और ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 60 लाेगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवा। इसमें जांच के बाद 38 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक विनोद कुमार गुप्ता व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान डा. राहुल सिंह, डा. रिषभ जायसवाल, डायटिशियन ज्योति सिंह व दंत चिकित्सक डा. संदीप सिंह ने लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल हास्पिटल के रक्तकेंद्र की तरफ से डाॅ. आशुतोष, कृष्णानंद हैहयवंशी, शिव कुमार शुक्ल, अभिषेक साहू, आशीष अधिकारी, आशुतोष दुबे आदि आदि रहे।