मेरठ। करवाचौथ के लिए साड़ी-सूट से लेकर गाउन तक महिलाएं खरीद रहीं हैं। हर साल करवाचौथ न केवल महिलाओं के लिए व्रत और पूजा का दिन होता है, बल्कि फैशन के लिहाज से भी इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। जहां परंपरागत लाल रंग की साड़ियों और सूट्स का चलन अब भी कायम है, वहीं महिलाएं नए-नए रंगों और स्टाइलों को पसंद कर रहीं हैं। रेडीमेड गाउन, एंब्रॉयडरी और सीक्विन वर्क के साथ डिजाइन्ड साड़ियां दुकानों पर हैं, जो खासकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। लाल रंग के साथ इस बार नीला रंग भी महिलाएं खरीद रहीं हैं। इन रंगों के साथ ही लाइट शेड्स और पेस्टल टोन की साड़ियां भी खूब खिल रहीं हैं।