मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-3 में चल रहे धरना स्थल पर शनिवार को महिलाओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। धार्मिक माहौल के बीच महिलाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और आवास विकास परिषद से सेटबैक कार्रवाई पर पुनर्विचार करने तथा प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की।