सेक्टर-3 और 4 में आवास एवं विकास परिषद द्वारा दिए गए सेटबैक नोटिस के विरोध में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए नारेबाजी की और कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। छोटे कारोबार पर संकट की आशंका धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि इन क्षेत्रों में अल्प और दुर्बल आय वर्ग के काफी परिवार रहते हैं। कई लोग अपने मकानों में ही छोटे स्तर पर दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। नोटिस से रोजगार पर खतरा महिलाओं का आरोप है कि आवास एवं विकास परिषद की ओर से सेटबैक से संबंधित नोटिस दिए जाने के बाद उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत दी जाए और नोटिस पर पुनर्विचार किया जाए।