मेरठ। पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा फरहत नाम की महिला के विरुद्ध जांच में बिना अनुमति दूसरे जनपद में जाने और फर्जी वोटर आईडी बनवाने के आरोप में पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ थाना देहली गेट पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।