फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: उधार शराब नहीं दी तो होमगार्ड ने ठेके में लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे से देख अंदर बैठे सेल्समैन ने बचाई अपनी जान

प्रत्युष शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:33 PM IST

मेरठ। दौराला थाने के सामने शनिवार देर रात एक होमगार्ड ने उधार शराब नहीं देने पर ठेका बंद हो जाने के बाद पेट्रोल छिड़कर ठेके में आग लगा दी। सेल्समैन ईश्वर ने उसकी इस हरकत को अंदर से सीसीटीवी कैमरे में देख लिया और बराबर में देशी शराब के ठेके के सेल्समैन को जानकारी देकर आग बुझवाई। ठेका संचालक ने होमगार्ड को नामजद करते हुए तहरीर दी। नगला ऑडर निवासी आशीष ने बताया कि उसका दौराला थाने के सामने अंग्रेजी शराब का ठेका है, जिस पर ईश्वर सेल्समैन है। बताया कि देर रात कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 112 पर तैनात दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड शराब लेने पहुंचा। होमगार्ड ने शराब उधार मांगी। सेल्समैन ने वर्दी में होने के चलते शराब देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि होमगार्ड ने धमकी दी और हड्डी तुड़वाने की बात कही। बताया कि रात में पौने ग्यारह बजे के करीब होमगार्ड कपड़े से मुंह ढककर बंद ठेके के बाहर पहुंचा और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। सेल्समैन ने पूरी घटना अंदर से सीसीटीवी कैमरे में देख ली। आग लगाने के बाद होमगार्ड भाग गया। सेल्समैन ने बराबर में देशी ठेके के सेल्समैन को फोन पर सूचना दी। देशी ठेके के सेल्समैन ने बाहर आकर आग बुझाई। संचालक ने बताया कि यदि सेल्समैन सो जाता तो अप्रिय घटना घट सकती थी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें