मेरठ में बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम से सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालात ऐसे हैं कि जिला अस्पताल के पंजीकरण कक्ष में सुबह से ही पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। बुजुर्ग हों या बच्चे, सभी मौसम की मार झेलते हुए इलाज के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।