मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार को गर्म वस्त्र वितरण किए गए। कंकरखेड़ा क्षेत्र के खिर्वा रोड स्थित दो सेवा बस्तियों में महिलाओं व बच्चों को स्वेटर, जैकिट, टोपी आदि गर्म कपड़े वितरित किए गए। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडेय ने सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी को बताया कि गंदगी में बहुत-सी बीमारियां पनपनी हैं। इसलिए सभी को अपनी बस्ती में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही सभी को सर्दी से बचाव के लिए शरीर को गर्म कपड़े से ढकने की सलाह दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिव्यांश टंडन, सचिव अशोक शर्मा, पूनम आदि सदस्यगणों का सहयोग रहा।