मेरठ। मवाना के ग्राम पाली के ग्रामीणों ने सुनील कुमार के नेतृत्व मे उप जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार को दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पाली में स्कूल का नाम शहीद जगवीर सिंह गुर्जर के नाम था,जो भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए थे, अब उस विद्यालय का नाम बदलकर उच्च प्राथमिक विद्यालय रख दिया है इस घटना से ग्राम वासियों मे काफी रोष है ग्रामीणों ने कहा शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में सुनील कुमार, दीपक गुर्जर,अंकुर, निशांत, अविश नगर आदि थे।