फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: वर्धमान एकेडमी में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा वार्षिक उत्सव, प्रेसवार्ता में दी जानकारी

प्रत्युष शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 08:05 PM IST

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में कल यानि शुक्रवार को होने वाले वार्षिक उत्सव को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सचिव सुरेश जैन ऋतुराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भारतीय क्रांति की नीव, जहां रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव, हुकुमचंद जैन जैसे वीरों ने सत्ता के विरूद्घ व्रिदोह खड़ा किया था, जिसका जीवंत चित्रण विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया जाएगा। वहीं स्कूल की प्रधानाचार्या रूपाली चौधरी ने कहा कि यह अवधि केवल युद्घ और आंदोलन की नहीं बल्कि विचारों और मूल्यों की भी थी, हमारा उददेश्य है कि युवा पीढी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को केवल इतिहास के रूप में न पढ़े बल्कि उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्र प्रेम को अपने जीवन का मार्गदर्शन बनाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें