मेरठ। दौराला में वैश्य समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आठवीं निर्धन परिवार की बेटी के विवाह संस्कार में कन्यादान दिया गया। महिला अध्यक्ष रुचि सिंघल ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व की भांति एकजुट होकर कन्या के विवाह के लिए सामान एकत्रित किया और कन्या को आशीर्वाद देकर उसके पिता को सामान सौंपा। साथ ही आगे भी सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान राजकुमार, ममता, लीना, राहुल, विपुल, अमित, कुलदीप, बृजमोहन, नीलम, विनीत, नितिन, अभिषेक, डॉ. श्रीकांत, शिखा आदि मौजूद रहे।