यूपी बोर्ड की 2025 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। मेरठ जनपद में 102 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ में परीक्षार्थियों का फूलों से स्वागत किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा का तनाव नहीं लेना चाहिए। इसके लिए ही माहौल बदलने के लिए परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। यह पहल भविष्य के लिए नई इबारत लिखेगी।