मेरठ। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक जिला अध्यक्ष नितिन बालियन ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर तमिलनाडु में किसान नेता पी आर पांडियान और सेल्वराज को झूठे मुकदमे में दोनों को 13 साल की सजा सुनाई जाने पर उनकी सजा को राष्ट्रपति द्वारा माफ करने की अपील की हैं। इस मौके पर लोकेश, पवन शुक्ला, अंशु, वाहिद ठाकुर मौजूद रहें।