प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 जनवरी तक मथुरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता की टीम के लिए बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों से कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया।