फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अवैध पटाखों के ख़िलाफ़ मेरठ पुलिस की कार्रवाई जारी, एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने जारी किये सख्त निर्देश

प्रत्युष शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:53 PM IST

मेरठ। प्रदेश भर में लगातार अवैध पटाखों के ख़िलाफ़ पुलिस प्रशासन का अभियान चल रहा है, इसमें मेरठ पुलिस ने वर्ष 2025 में कुल 25 मुक़दमे दर्ज करते हुए करीब एक करोड़ रुपये कीमत के 15 हज़ार किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जो मेरठ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद हुए हैं। भावनपुर ,परतापुर ,सरूरपुर और मवाना थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए हैं वहीं एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि मेरठ पुलिस ने एक फ़ोन नंबर भी जारी किया है जिसमें कोई भी व्यक्ति अवैध पटाखों के बारे में 9454402466 नंबर पर जानकारी दे सकता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील भी की है कि इस मोबाइल नंबर पर वो अवैध पटाखों की बिक्री करने वालों के बारे में बता सकते हैं और लगातार जबसे ये नंबर जारी किया गया है पुलिस के पास कॉल भी आ रही है और कार्रवाई की जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें