मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के रहने वाले ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। परिजनों का आरोप है की पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, वही परिजनों का कहना है कि सोमवार को देर रात पुष्पेंद्र के साथ 20 हजार की नगदी लूट के घटना हुई थी जिसकी सूचना उसने थाना पुलिस को दी गई वही सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पुष्पेंद्र के साथ ही बदसलूकी की और मारपीट की इसके साथ ही उसके फोन तक कब्जे मे कर लिया जिसे तंग आकर पुष्पेंद्र ने अगले रोज जहरिला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।