मेरठ। हस्तिनापुर नगर की डी ब्लॉक कॉलोनी में राजकीय इंटर कॉलेज के समीप स्थित एक किराना व्यापारी के मकान को दिनदहाड़े निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर 12 लाख रुपये की नकदी और करीब आठ तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।