मेरठ। फरियादियों को उनके खोए हुए मोबाइल ढूंढकर वापिस करने के बाद एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम और साइबर सेल ने काफी मेहनत की और उनके प्रयास से करीब 40 लाख रुपए की कीमत के 217 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए हैं, जिनके चेहरे की खुशी देखकर मेरठ पुलिस भी खुश है। साथ ही बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को कई सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया है।