फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शीश का दारी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, परिसर को गुब्बारों और फूलों से सजाया

मेरठ। शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और मां ज्वाला देवी मंदिर महिला समिति ने शुक्रवार को नागा बाबा ट्रस्ट मंदिर परिसर स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर में रामनवमी धूमधाम से मनाई। मंदिर परिसर को राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। सभी ने भजन संध्या और नृत्य का आनंद लिया। श्रद्धालुओं को फल, मिठाई, मेवे, टॉफी, चॉकलेट, खिलौने और श्रृंगार का सामान वितरित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल सहित पुजारी सरोज गैरोला, मंदिर महिला समिति अध्यक्ष पूनम गुप्ता, अतिथि डॉली गुप्ता और विमला गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें