मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन पर समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन में एनएसएस तृतीय वर्ष की छात्राओं को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य अनिल कुमार पंवार, श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता, महाविद्यालय की डीन डॉ. राखी त्यागी व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. पूजा राय उपस्थित रहीं। शिविर समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। संजीव माहेश्वरी का सहयोग रहा।