मेरठ। इस्कॉन मंदिर शास्त्री नगर द्वारा श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा जी की रथ यात्रा बड़े धूमधाम के साथ जागृति विहार कीर्ति पैलेस से शुरू हुई। यात्रा में भगवान का सुंदर रथ अत्यंत मन मोह रहा था। यात्रा में लगभग 1000 भक्तों ने भगवान का रस्सा खींच पुण्य प्राप्त किया। मुख्य उद्घाटन पवन ठेकेदार, पूजा एवं पीयूष गोयल पी वी एस मॉल, डॉ दिनेश अग्रवाल, डॉक्टर प्रवेश बंसल आदि उपस्थित रहे। रथ यात्रा पूर्ण करने में नवीन गौर दास, चारु गोविंद दास, महाबाहू अर्जुन दास, सब्यसाची दास आदि का सहयोग रहा।