मेरठ। मिशन शक्ति अभियान 5.0 को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाने के बाद शहर के कई इलाकों से रैली निकाली गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। महिला पुलिसकर्मियों को जगह-जगह स्वागत हुआ, इसी कड़ी में सेंटल मार्केट में फुल बरसाकर स्वागत किया गया और इसका समापन भी सेंटल मार्केट में किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी और एसपी ट्रैफिक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।