मेरठ। मेरठ स्टेशनर्स एसोसिएशन, मेरठ द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दिल्ली रोड पर होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सी.ए. प्रणव गुप्ता और राज्य कर विभाग से आये जॉइंट कमिश्नर ए.के. पाठक के स्वागत और अभिनंदन के साथ हुआ। समारोह में मनोरंजन के लिए तंबोला खेल आयोजित किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही प्रथम 40 उपस्थित सदस्यों में लकी ड्रॉ निकालकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन आशीष धस्माना द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।