फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नाला निर्माण को लेकर मसीहापुरम रेसिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी ने नगरायुक्त आवास पर किया प्रदर्शन

प्रत्युष शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 12:04 AM IST

मेरठ। मसीहापुरम रेसिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सोमवार को नगर आयुक्त आवास पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा। सोसाइटी के सदस्यों का कहना था कि सीएम ग्रिड योजना के तहत पुलिस लाइन से लेकर पीडबलूडी बिल्डिंग के सामने से नाला निर्माण हुआ और स्टेडियम चौराहे तक यह नाला सीधा बनाया गया है। इसी प्रकार सड़क के दूसरी और सर्किट हाउस के डीआईजी आवास तक निर्माण किया गया, लेकिन यहां लाकर काम को रोक दिया गया है। जिससे अब आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर आयुक्त ने मामले में कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें