मेरठ। सोमवार दोपहर किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष विशाल कुशवाहा के नेतृत्व में ग्राम अब्दुल्लापुर गंगानगर एक्सटेंशन द्वितीय पर किसानों के उत्पीड़न में मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज करने के विरोध में कमिश्नरी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना देकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि भू-माफिया के दबाव में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसके चलते भूमि पर उगाई गई फसल को भी बर्बाद कर दिया है। किसानों ने कहा यदि उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष उपदेश कुशवाहा, सचिव सुशील कश्यप, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद है।