मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयनगर में सहायक शिक्षिका के पति ने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय शिक्षिका किसी काम से अपने डेढ़ वर्ष के मासूम बेटे को पति के पास छोड़कर बैंक गई थी। बेटे की मौत के बाद मौके पर आए परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि बहू उनके बेटे को टॉर्चर करती थी। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया है। थाना सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक का नाम योगेंद्र चंद्र है जिनके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।