मेरठ। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में उत्तर प्रदेश खाद्यी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित खाद्यी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रदर्शनी में लगे स्टॉल्स को देखने राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई और महापौर हरिकांत अहलूवालिया पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शनी में लगे स्टॉल्स पर जाकर प्रदर्शित वस्तुओं के बारे में जानकारी ली।