मेरठ। 12 महीने राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण के निःशुल्क भजन कार्यक्रम करने वाली निकुंज रस परिवार मेरठ समिति अपना प्रथम वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाने जा रही है। कार्यक्रम से पहले रविवार को समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता की, जिसमें बताया कि गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मण्डप में एक जून शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें दिल्ली से भजन गायिका आरुषि गंभीर और मेरठ से ब्रज रसिक शिवम कौशिक राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण भजनों की रसधारा से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। साथ ही बताया कि वार्षिक उत्सव में ठाकुर जी का फूलों का बंगला और राधा रानी का भव्य दरबार सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा और प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी। समिति के कार्यकर्ताओं ने वार्षिक उत्सव में भक्तों से भजनों की रासलीला में शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान ब्रज रसिक शिवम कौशिक, नितिन भार्गव, दीपक गुगलानी, अजय सक्सेना, आशीष ठाकुर, सचिन गोयल, अमन गुप्ता, हिमांशु, अनूप कौशिक आदि मौजूद रहे।