फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तहसील पहुंचा मंदिर के बेसमेंट का विवाद, तंत्र क्रिया करने वाले व्यक्ति को हटाने की मांग

मेरठ। सरधना के भामौरी गांव में मंदिर के बेसमेंट को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को बेसमेंट का ताला खुलवाने की प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीण तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनकी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए दबाव में आकर ताला खुलवाया। साथ ही उन्होंने बेसमेंट में रह रहे तंत्र क्रिया करने वाले व्यक्ति को तत्काल वहां से हटाने की मांग की। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि विवादित भूमि पर पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से बाबा जाहरवीर का मेला लगता आ रहा है और यह भूमि पेड़ों सहित धार्मिक आयोजन के लिए आरक्षित रही है। आरोप है कि इसी भूमि के एक हिस्से पर हाल ही में बाबा गोरखनाथ की मूर्ति स्थापना के लिए बेसमेंट बना दिया गया, जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति जबरन कब्जा कर बैठा है और तंत्र क्रियाएं करता है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहले प्रशासन ने बेसमेंट को सील करते हुए ताला लगवाया था, लेकिन हाल ही में ताला खोल दिया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें