फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति ने ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के साथ सम्पन्न की पारंपरिक संध्या आरती

मेरठ। बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से पारंपरिक संध्या आरती ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के बीच सम्पन्न हुई। आरती के समय माता रानी के दर्शन करने और भक्ति भाव से आरती में सम्मिलित होने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आरती के पश्चात पूरा परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। संध्या कार्यक्रम के अंतर्गत समिति की शाखा फ्रेंड्स यूनियन ड्रामेटिक क्लब द्वारा वैरायटी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन जीत लिया। रिदम, वैष्णवी, दृष्टि, परी, कुमारी आदित्री समेत कई प्रतिभाशाली बाल कलाकारों ने अपने नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें