मेरठ। आतंकी कनेक्शन में पकड़ा गया तुषार उर्फ हिजबुल्ला के माता-पिता ने दावा किया है कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार है और उसका कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा कि यदि उनके बेटे का आतंकी कनेक्शन निकलता है, तो उससे वो अपना रिश्ता तोड़ देंगे और उनका बेटा उनके लिए मर जाएगा। साथ ही कहा कि तुषार को सीधी गोली मार दी जाए, क्योंकि वो एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से हैं, उनके लिए सबसे पहले उनका देश है, बेटा बाद में।