फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ग्राम प्रधान के घर पर फांसी से लटका मिला किशोरी का शव, प्रेमी सहित चार पर हत्या का मामला दर्ज

मेरठ। खरखौदा के गांव उलधन में शादी की जिद पर अड़ी 16 वर्षीय किशोरी का ग्राम प्रधान के आवास पर दुपट्टे से लटका शव मिला था। मृतका के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले प्रेमी सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। गिरफ्तारी न होने तक परिजनों ने शव का दफीना करने से इनकार कर दिया। सीओ के समझाने के बाद दफीना हुआ। 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही अनुचित वर्ग के युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। पिछले एक माह से किशोरी युवक से ही जबरन शादी की जिद पर अड़ी थी। लेकिन किशोरी के परिजन और युवक के परिजन दोनों ही शादी का विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को इसी मामले को लेकर ग्राम प्रधान संयोगिता के आवास पर दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थे। परिजनों के समझाने के बाद भी किशोरी अपनी जिद पर अड़ी रही। शाम के समय सभी लोग उसके पिता का आने का इंतजार करते रहे तथा किशोरी प्रधान के आवास पर ही अकेली बैठी रही। कुछ समय बाद जब ग्राम प्रधान उस कमरे में पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में झूलती मिली थी। शनिवार को इस मामले में किशोरी के पिता ने मांगू प्रधान, प्रेमी दीपांशु उर्फ लाला व प्रेमी की बहन व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय किशोरी का शव गांव में पहुंच तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ समय बाद ही वहां सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए तथा शव को दफनाने से इनकार करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख सूचना पर सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जहां सीओ ने पीड़ित पक्ष से उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। इसके बाद ही परिजनों द्वारा शव दफनाया गया। इसकी तस्वीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में क्या दफना दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कि कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें