फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मिशन शक्ति 5.0 के तहत 'हक की बात जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम में छात्रों ने पूछे सवाल

प्रत्युष शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:54 PM IST

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति 5.0 के तहत 'हक की बात, जिलाधिकारी के साथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने जिलाधिकारी से कई प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर उन्होंने दिए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और कन्या भ्रूण हत्या जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें