मेरठ। आगामी शब-ए-बारात को लेकर पुलिस सख्त है। शहर में होने वाली आतिशबाजी को लेकर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए आतिशबाजी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने बाज़ार में एनाउंसमेंट कराते हुए सड़कों पर हुड़दंग करने वालों को भी चेताया और साफ कहा कि हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, लिसाड़ी गेट पुलिस सीधा वाहनों को सीज़ करेगी।