मुज़फ्फरनगर जनप के खतौली के गांव मढकरीमपुर में घुड़चढ़ी के दौरान एससी समाज और राजपूत समाज के बीच पथराव और मारपीट में दो युवक घायल हो गए । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को हिरासत में लिया। गांव निवासी अमृत कुमार की सुबह के समय घुड़चड़ी चल रही थी, जब वह राजपूत समाज के मोहल्ले में पहुंचे तो इसी दौरान कहा सुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इस दौरान मारपीट में एससी समाज के अजय और राजपूत समाज से हैप्पी घायल हो गया। सूचना मिलने पर सीओ ने मंसूरपुर पुलिस और खतौली पुलिस के साथ गांव में डेरा डाल लिया है पुलिस दोनों पक्षों को समझने में लगी है। दोनों पक्षों में तनाव बना है। एससी समाज की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।