फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: देर रात लिसाड़ी गेट थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी, छुटपुट कमियों के बीच दिए ज़रूरी दिशा निर्देश

मेरठ में गुरुवार देर रात एसएसपी डॉ विपिन ताडा लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने थाने के अभिलेख, रजिस्टर्स, शस्त्र के रखरखाव, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क समेत सभी चीजों का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान कई रजिस्टर्स में कमी पाई गई और आपराधिक रिकॉर्ड भी अधूरा मिला, जिसमें एसएसपी ने नाराज़गी जताते हुए ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और थाने की बिल्डिंग की मरम्मत कराने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें