मेरठ के सलावा में खेल विश्वविद्यालय में लोगो, ड्रेस और फ्लैग का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया। इस मौके पर रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने बताया कि शासन से 31 मई 2026 तक खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं और शैक्षणिक तैयारियों को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि तय समय सीमा के भीतर सत्र प्रारंभ किया जा सके।