फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तेज़ रफ्तार कार ने स्कूली छात्राओं को मारी टक्कर, परिजनों का आरोप...दलाल ने मेडिकल से प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती, हालत गंभीर

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में बस का इंतज़ार कर रही दो स्कूली छात्राओं को तेज़ रफ्तार आई 10 कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक छात्रा सोनिया का सिर कार के शीशे से टकराया। हादसे में दोनों छात्राएं सोनिया और नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में कुछ युवतियां भी सवार थी, जो टक्कर लगते ही मौके से भाग गई, जबकि स्थानीय लोगों ने कार चालक को दबोच लिया। छात्राओं का इलाज कराने के बहाने कार चालक युवक ने घायल छात्राओं को न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कार चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे घायलों छात्राओं के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने छात्राओं को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराते हुए कार को कब्जे में ले लिया। घायल छात्राएं सोनिया और नीलम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हीं के गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर ने प्राइवेट अस्पताल में अच्छा इलाज कराने के नाम महामृत्युंजय अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि प्राइवेट अस्पताल में छात्राओं का इलाज सही तरीके से नहीं हो रहा और सोनिया की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घायल छात्राओं के परिजनों का कहना है कि कार चालक के पिता पुलिसकर्मी हैं, जो मेडिकल थाना पुलिस के माध्यम से समझौते का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें