मेरठ। शनिवार को कमिश्नरी पार्क में सपा के प्रदेश सचिव विपिन चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता एकत्र होकर एसआईआर को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन दिया। विपिन चौधरी ने कहा एसआईआर का जिस तरीके से काम चल रहा है उस से जनता परेशान है। हताश है। ना ही तो क्षेत्र मे फॉर्म पूर्ण रूप से दिए गए हैं। न ही फार्म सही तरीके से भरे जा रहे हैं। बीएलओ बीजेपी के कार्यकर्ताओं के घर पर बैठकर कार्य कर रहे हैं। बीजेपी का बैनर लगा कर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान पर चौधरी निरंजन सिंह, धर्मवीर सिंह यादव, चौधरी बृजमोहन, धर्मेंद्र चपराना, किशन सिंह जाटव, पंडित रजत शर्मा, दीपक सिरोही, जीतू नागपाल, जिशान अहमद, नूर रहमानी, ओम प्रकाश खटीक, जसवीर,उमाशंकर खटीक, नेहा गौड़, शैलेन्द्र यादव, सतपाल यादव, रामचंद्र यादव, वसीम अंसारी, डॉक्टर मोहसीन खान, हरप्रीत आहूजा, अरुण वर्मा, सिद्धांत जाटव, विनय सिवाच, मंजूर मलिक, मुहम्मद चांद, वामिक आदि उपस्थित रहे।