उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर समाजवादी पार्टी के दर्जन ऑन कार्यकर्ता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे इस दौरान सपा कार्यकर्ता भाजपा विरोधी नारेबाजी करते हुए नीचे बैठ गए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने बताया कि योगी सरकार के कार्यकाल में न बहू सुरक्षित है और न ही बेटी। भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा साबित हो रहा है। भाजपा सरकार बेटियों के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में महिलाओं और बेटियों के साथ दर्जनों आपराधिक वारदातें हो चुकी हैं। बावजूद इसके भाजपा नेता आंखें मूंदे बैठे हैं।