मेरठ। साकेत के शिव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जी की छठी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में पहले पूजा हुई, जिसके बाद श्री कृष्ण जी को कढ़ी चावल का भोग लगाया गया, जिसके बाद मंदिर के बाहर भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।